Search
Close this search box.

बहराइच: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हिंसा मामले में मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी की सजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बहराइच। जिले में 13 अक्टूबर 2024 को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए 22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है।

अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने गुरुवार को अपना फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी की सजा दी है। वहीं मामले में शामिल अन्य 9 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

घटना के दिन मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान विवाद बढ़ने पर हिंसा फैल गई थी, जिसमें राम गोपाल मिश्रा की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

अदालत के इस फैसले के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में संतोष देखा जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि कानून के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें