Search
Close this search box.

गाजीपुर के जमानियां में गंगा स्नान के दौरान महिला डूबी, एसडीआरएफ की तलाश जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पट्टी सरनाम खान नंबर एक स्थित गंगा नदी में स्नान के दौरान एक महिला की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान रिंकू देवी पत्नी रामबिलास यादव (उम्र करीब 45 वर्ष) के रूप में हुई है। यह हादसा शनिवार सुबह लगभग 6 बजे हुआ। काफी प्रयासों के बावजूद समाचार लिखे जाने तक महिला का शव बरामद नहीं किया जा सका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंकू देवी रोजाना की तरह सुबह गंगा नदी में स्नान करने गई थीं। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और स्थानीय स्तर पर शव की तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

शव की बरामदगी के लिए प्रशासन ने एसडीआरएफ की मदद ली। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया और तहसीलदार राम नारायण वर्मा राजस्व टीम के साथ गंगा घाट पर पहुंचे और खोज अभियान चलवाया। काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद महिला का शव नहीं मिल सका।

तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों और प्रशासन की संयुक्त कोशिशों के बावजूद शव की बरामदगी नहीं हो पाई है और तलाश लगातार जारी है। वहीं उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने कहा कि एसडीआरएफ की टीम हर संभव प्रयास कर रही है।

घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन और ग्रामीण गंगा किनारे डटे हुए हैं। मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

Leave a Comment

और पढ़ें