बलिया । जनपद के रसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 4 पंचमंदिर निवासी विश्वजीत सिंह पुत्र रणधीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना रसड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस बलिया भेज दिया। परिजनों ने घटना को लेकर संदेह जताते हुए कुछ लोगों पर आरोप लगाए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस टीम लगातार जांच में जुटी हुई है।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।











