करीब 2000 करोड़ रुपये के कफ सिरप तस्करी मामले में फरार चल रहे शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है। विदेश मंत्रालय ने उसे दुबई से गिरफ्तार कराने के लिए अपनी सहमति दे दी है और इस संबंध में दुबई सरकार को अनुरोध पत्र भी भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, Varanasi के कायस्थान मोहल्ला निवासी शुभम जायसवाल फिलहाल दुबई में छिपा हुआ है। मामले की जांच कर रही कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जाने के बाद कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद UAE की सुरक्षा एजेंसियां शुभम जायसवाल की तलाश कर उसे गिरफ्तार करेंगी। गिरफ्तारी के पश्चात उसके भारत प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। जांच एजेंसियों का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से कफ सिरप तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।








