उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की सिराथू विधानसभा सीट से विधायक पल्लवी पटेल को बड़ागांव थाना पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर थाने पर बैठाए जाने की सूचना से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही उनके सैकड़ों समर्थक थाने के बाहर एकत्र हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आसपास के कई थानों की अतिरिक्त पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों द्वारा हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और समर्थकों को शांत बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल हिरासत के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, जबकि समर्थक विधायक की रिहाई की मांग कर रहे हैं।










