बलिया: रेलवे प्रशासन ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनारस-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 23 सितंबर से 4 नवंबर 2025 तक हर मंगलवार को बनारस से तथा 24 सितंबर से 5 नवंबर 2025 तक हर बुधवार को कोलकाता से संचालित होगी।
बनारस से चलने वाली ट्रेन संख्या 05047 सुबह 10:45 बजे रवाना होगी। यह बलिया में दोपहर 1:40 बजे, रेवती में 2:18 बजे और सुरेमनपुर में 2:34 बजे रुकेगी। अगले दिन सुबह 5:25 बजे यह कोलकाता पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 05048 कोलकाता से सुबह 8:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:15 बजे बनारस पहुंचेगी। इस दौरान यह बलिया में रात 1:04 बजे, रेवती में 12:23 बजे और सुरेमनपुर में 12:07 बजे ठहरेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 20 एसी थर्ड इकोनॉमी क्लास तथा 2 जनरेटर कम लगेज वैन शामिल होंगे। ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 7 फेरों का संचालन करेगी।
ब्यूरोचीफ – अवधेश यादव







