Search
Close this search box.

बलिया में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, डीबीटी सहायता राशि वितरण के साथ रसोइयों ने बढ़े मानदेय की उठाई मांग

बलिया । गंगा बहुद्देशीय सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि वितरण, शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।

राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि प्रदेश के लगभग 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं के खातों में यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्वेटर, बैग और स्टेशनरी के लिए ₹1200 की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है। उन्होंने बताया कि शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से करीब 12 लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों को लाभ मिलेगा, जबकि 10 लाख शिक्षकों और संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए एसबीआई के साथ एमओयू किया गया है।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी का उल्लेख किया। वहीं शिक्षा विभाग की रसोइया संघ की जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा ने रसोइयों का मानदेय बढ़ाने की मांग उठाते हुए कहा कि वर्तमान पारिश्रमिक परिवार के भरण-पोषण के लिए पर्याप्त नहीं है।

मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें