Search
Close this search box.

वाराणसी: BHU की सेंट्रल लाइब्रेरी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी में सोमवार को अचानक आग लगने से अफरा–तफरी मच गई। आग लगते ही लाइब्रेरी परिसर को खाली कराया गया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए घंटों तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फिर भी, लाइब्रेरी के भीतर मौजूद कई महत्वपूर्ण किताबों और दस्तावेजों के जलने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा मानकों की समीक्षा के निर्देश भी जारी किए हैं। फिलहाल, लाइब्रेरी परिसर को सील कर दिया गया है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें