Search
Close this search box.

लोहता में घरेलू विवाद से परेशान युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के बनकट ब्यासपुरा गांव में मंगलवार भोर को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीय राहुल मिश्रा ने घरेलू विवाद से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, राहुल ने करीब चार वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दंपत्ति का डेढ़ वर्ष का एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले राहुल ने अपने एक दोस्त को ऑडियो संदेश भेजकर पत्नी से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम द्वारा जांच कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक के पिता भवानी मिश्रा ने बताया कि राहुल उनका इकलौता बेटा था। बेटे की मौत के बाद परिवार विशेषकर मां रानी मिश्रा का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

और पढ़ें