Search
Close this search box.

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे का फार्मूला लगभग तय, 200 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम भी फाइनल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सूत्रों के मुताबिक, सपा और कांग्रेस गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ेंगी और दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे का फार्मूला लगभग तय हो चुका है।

गठबंधन के तहत वही सीटें एक-दूसरे के खाते में दी जाएंगी, जहां संबंधित पार्टी की जीत की संभावना मजबूत होगी। जिन क्षेत्रों में कांग्रेस का जनाधार मजबूत माना जाएगा, वहां सपा सीट छोड़ने पर सहमत है। वहीं, केवल चुनाव लड़ने के लिए किसी उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया जाएगा। दावेदारों को पिछले चुनावों में मिले वोटों का रिकॉर्ड, स्थानीय जनाधार और जातीय समीकरणों के आधार पर अपनी दावेदारी मजबूत साबित करनी होगी।

सूत्रों का दावा है कि गठबंधन की रणनीति के तहत करीब 200 विधानसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम भी तय कर लिए गए हैं। दोनों दल जीत की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार चयन और सीट बंटवारे की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें