Search
Close this search box.

महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर लोक जनशक्ति पार्टी ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

वाराणसी । लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के महानगर अध्यक्ष गुरू प्रसाद राना, जिलाध्यक्ष तथा महानगर प्रवक्ता काशीनाथ पांडेय के नेतृत्व में महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर प्रवक्ता काशीनाथ पांडेय ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने बहराइच की धरती पर विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी को पराजित कर भारतीय संस्कृति, स्वाभिमान और राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा की थी। उनका जीवन और संघर्ष देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव की अमर गाथा प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए कहा कि सभी भारतीय समान हैं और जाति-धर्म के आधार पर समाज को विभाजित करने की प्रवृत्ति देशहित में नहीं है। हमें एकता, भाईचारे और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करना चाहिए।

कार्यक्रम में महानगर एवं जिला इकाई के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें सचिव संतोष राय, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप राय, प्रकाश, जिला प्रधान महासचिव आरती राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें