वाराणसी: महापौर ने की विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

वाराणसी: महापौर अशोक कुमार तिवारी द्वारा आज स्मार्ट सिटी के मीटिंग सभागार में नगर निगम व जल निगम के विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। महापौर के द्वारा निम्नलिखित बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी व निर्देश दिये गयेः-

  1. महापौर जी द्वारा आलोक विभाग व सामान्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नगर में जिन-जिन स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था व गली/मार्ग मरम्मत कराने हेतु निर्देशित किया गया है वहाँ तत्काल कार्य कराना सुनिश्चित करायें।
  1. पमहापौर के द्वारा निर्देशित किया गया कि लाजपत नगर का सर्वे कर लें और वहां सीवर/पानी/सड़क/प्रकाश व्यवस्था/सीवर चेम्बर/सफाई इत्यादि से सम्बन्धित जो भी समस्याएं हैं उसका निराकरण तत्काल कराएं।
  1. मंडुआडीह फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से दुकानें चल रही हैं, यहां नगर निगम द्वारा वाहन पार्किंग का संचालन कराने हेतु अविलम्ब कार्यवाही कराएं।
  2. चौकाघाट पुल के नीचे अतिक्रमण करके लोग रह रहे हैं, इन्हें हटवाकर वहां गमले व पेड़-पौधे लगाकर सुन्दरीकरण का कार्य कराएं।
  3. सेन्ट्रल जेल, कचहरी, पुलिस लाईन, चौकाघाट मार्ग पर डिवाईडर पर अच्छे किस्म के पेड़-पौधे लगवाएं। अंधरापुल, चौकाघाट ओवरब्रिज के नीचे जाली लगवाकर गुलाब के हर किस्म/रंग के पौधे लगवाया जाय।
  4. वर्ष 2024-25 में नगर निगम गृहकर हेतु लगाए गए अधिकारियों/कर्मचारियों में जिनके द्वारा अच्छा कार्य किया गया है, उनको प्रशस्ति-पत्र दिया जाय व जिनके द्वारा जिम्मेदारीपूर्वक कार्य नहीं किया गया है उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टी दी जाय।
  5. जलकल विभाग द्वारा जिन भवनों में एक से अधिक पानी/सीवर के कनेक्शन दिये गये हैं उसका नियमितिकरण कराया जाय। (नियमों व शर्ताें का ध्यान रखा जाय) बिजली विभाग के तर्ज पर गृहकर व जलकर/सीवरकर के भुगतान करने हेतु डैशबोर्ड द्वारा गृहस्वामी के मोबाईल नं0 पर सूचना भेजा जाय।
  6. जलकल विभाग के कर निरीक्षकों को नगर निगम के जोन कार्यालयों से सम्बद्ध करते हुए जोनल अधिकारी के पर्यवेक्षण में कार्य करने हेतु निर्देशित किया जाय।
  7. नगर निगम सीमान्तर्गत जितने भी फ्लैट/भवन बने हुए हैं उन सभी का दाखिल/खारिज जोनल अधिकारी के द्वारा कैम्प लगाकर कराया जाय।
  8. जल निगम द्वारा नगर के 18 वार्डों में पेयजल आपूर्ति हेतु डी0पी0आर0 22 अप्रैल 2025 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कर लिए जाएं।
  9. चौकाघाट, मलदहिया, सिगरा (शहीद उद्यान पार्क), अनन्ता कालोनी में शिरोपरी जलाशय (ओवरहेड टैंक) से पेयजल आपूर्ति प्रत्येक दशा में जल निगम द्वारा दि0-05.04.2025 तक प्रारम्भ कराया जाय।
  10. नगर निगम सीमान्तर्गत जलकल विभाग द्वारा सुपर-शाकर मशीन से सीवर की समस्या का निदान कराया जाय। पुलिस लाईन चौराहा के पास मार्ग धंसने की सम्भावना बनी हुई है, इसके दृष्टिगत समाचार पत्र के माध्यम से सूचना दी जाय।
  11. नगर में 40 ट्यूबवेल लगाने हेतु दि0-15.05.2025 तक कार्यवाही पूर्ण करा ली जाय।
  12. नगर में छोटे व बड़े नालों की सफाई समय से पूर्ण करायी जाय, नाला सफाई के कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने के उपरान्त ही कार्यदायी संस्था का भुगतान किया जाय।
  13. नगर निगम सीमान्तर्गत जहां-जहां भी पौधे लगाए गए हैं उन्हें जिवित रखने के दृष्टिगत युद्धस्तर पर इन पौधों की देखभाल व पानी का छिड़काव कराया जाय।
  14. नगर में सफाई व्यवस्था के दृष्टिगत जो चूने का छिड़काव किया जाता है उसकी गुणवत्ता बहुत खराब है, इस हेतु आपूर्तिदाता से आपूर्ति न लेकर उच्च गुणवत्ता का चूना आपूर्ति कराया जाय।
  15. नगर में कूड़ा उठाने हेतु गाडियों में जी0पी0एस0 लगा है, उसे प्रोजेक्ट स्क्रीन पर देखा गया, जिन गाड़ियों में जी0पी0एस0 नहीं लगा है उनमें भी जी0पी0एस0 लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
See also  मरदह में आस्थावान भक्तों ने नंगे पैर निकाली पांच किलोमीटर लंबी कलश शोभायात्रा
  1. बन्दर पकड़ने हेतु युद्धस्तर पर कार्यवाही करायी जाय क्योंकि इसके लिए लगातार आम जनमानस द्वारा शिकायतें आ रही हैं, इसे अभियान चलाकर कराया जाय और किसी अनुभवी संस्था से कार्य लिया जाय।
  2. नवरात्रि के दृष्टिगत नगर में मांस, मछली की दुकानें बन्द कराने हेतु निर्देश दिये गये थे, इस सम्बन्ध में कोई लापरवाही न बरती जाये, युद्धस्तर पर कार्यवाही करायी जाय।
  3. भीषण गर्मी के दृष्टिगत पेयजल हेतु नगर में सभी स्टैण्ड पोस्टों को ठीक कराया जाय ताकि राहगिरों को आसानी से पेयजल उपलब्ध हो सके।
  4. नगर में लंका, अस्सी, गोदौलिया, दशाश्वमेध घाट, राजघाट, ट्रामासेंटर, मंडुआडीह, रथयात्रा, चितरंजन पार्क, मैदागिन, रविदास गेट इत्यादि जगहो पर जनहित में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के दृष्टिगत वाटर कूलर आर.ओ. के साथ सी0एस0आर फण्ड से लगवाने हेतु कार्यवाही कराएं।
  5. बरसात के दृष्टिगत नगर में जहां-जहां पानी लगता है उसके निकासी हेतु मोटर पम्प की व्यवस्था कराई जाय ताकि ससमय समस्या का निदान हो सके।
  6. नगर में बरसात के दृष्टिगत सभी सीवर लाईनों की सफाई 30 जून 2025 तक प्रत्येक दशा में करा ली जाय।
  7. नगर में 3000-4000 चाय-पान की दुकानों पर अच्छी क्वालिटी का डस्टविन लगवाएं जो सीकड़ से बंधा रहे और इसकी प्रत्येक दिन सफाई करायी जाय।
  8. बैठक में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, राजीव कुमार राय, संगम लाल, विनोद कुमार गुप्ता, संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चंद्र, जितेंद्र कुमार आनंद, समस्त जोनल अधिकारी, महाप्रबंधक जलकल अनूप सिंह, सचिव जलकल ओ0पी0 सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 सुरेंद्र कुमार चौधरी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर, समस्त अधिशासी अभियंता, जल निगम के अधिकारी इत्यादि उपस्थित थे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *