Search
Close this search box.

सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के बाद युवक लापता, IGNP नहर में गिरने की आशंका

बीकानेर /छतरगढ़। थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करने के बाद युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। 465 आरडी निवासी गौरव सोनी की कार, कपड़े और अन्य सामान IGNP नहर की आरडी-399 के पास नहर किनारे मिले हैं, जिससे उसके नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। वीडियो में युवक ने छह लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

सूचना मिलते ही छतरगढ़ पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नहर और आसपास के इलाके में व्यापक सर्च अभियान शुरू कर दिया है। गोताखोरों और अन्य संसाधनों की मदद से युवक की तलाश जारी है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और वीडियो में लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल गौरव सोनी का कोई सुराग नहीं मिला है। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है और लोग पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें