Search
Close this search box.

सीढ़ियों से पैर फिसलने पर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, महुली गांव में शोक

सोनभद्र । बिडमगज थाना क्षेत्र के महुली गांव में शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में 59 वर्षीय सतेश कुमार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 3:40 बजे वह अपने घर की छत से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान सीढ़ियों पर उनका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़े। ऊंचाई से गिरने के कारण उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी बिंडमगंज थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से ग्रामीण स्तब्ध हैं और मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें