Search
Close this search box.

सिकंदरपुर के आरएसएस गुरुकुल में 10वीं परिणाम शानदार, शिखा तिवारी टॉपर, कई छात्रों ने 90%+ अंक पाए

बलिया । के सिकंदरपुर कठघरा (बंशी बाजार) स्थित आर.एस.एस. गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी एकेडमी का इस वर्ष कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय की मेधावी छात्रा शिखा तिवारी ने 95.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

विद्यालय के 20 से अधिक विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया, वहीं 50 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट सफलता दर्ज की। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने से पूरे विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा शिखा तिवारी की आगामी वर्ष की पूरी फीस माफ करने की घोषणा की। प्रधानाचार्य ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया तथा भविष्य में और बेहतर परिणाम देने का संकल्प व्यक्त किया।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें