Search
Close this search box.

विश्व अंगदान दिवस पर 110 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, तिरंगा यात्रा से हुआ शिविर का समापन

वाराणसी। विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स हॉस्पिटल कंपोनेंट ब्लड सेंटर के तत्वावधान में एपेक्स पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में 8वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डिप्लोमा छात्र-छात्राओं, फैकल्टी एवं स्टाफ सहित कुल 110 रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प लिया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि लेडीज सर्कल की प्रेसीडेंट तनुश्री अग्रवाल एवं राउंड टेबल के प्रेसीडेंट ऋषि अग्रवाल ने रिबन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह, निदेशक डॉ. स्वरूप पटेल, डॉ. अंकिता पटेल, ब्लड सेंटर इंचार्ज डॉ. संदीप नौटियाल, ऑर्थो सर्जन डॉ. अमित झा और प्रिंसिपल डॉ. अवनीश सिंह सहित चिकित्सक, शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

किडनी ट्रांसप्लांट फिजीशियन एवं नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. निवेदिता पंडित ने रक्तवीरों को रक्तदान के साथ अंगदान के लिए भी प्रेरित किया। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. गौरव गोस्वामी, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुनील शर्मा और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गौरी ने भी रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।

चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचाने के साथ मानवीय संवेदना और देशभक्ति की सच्ची मिसाल है। शिविर के समापन पर विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें