Search
Close this search box.

₹50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

गाजीपुर । सैदपुर पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान ₹50 हजार के इनामी वांछित बदमाश संजय बिन्द उर्फ बुझारत बिन्द (38) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वह नाबालिग बच्चियों के अपहरण मामले में मुख्य वांछित था।

अहिरौली गांव के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने सादात की ओर से बाइक से आ रहे आरोपी को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस का आरोप है कि घिरने के बाद बदमाश ने जान से मारने की नीयत से 5-6 राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।

घायल आरोपी को अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, दो बाइक और ₹1,300 बरामद हुए। आरोपी अकटहिया, मुहम्मदाबाद का निवासी है और वर्तमान में बाकरबाद महाराजगंज में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ वर्ष 2016 से 2026 तक चोरी, शराब तस्करी, एनडीपीएस, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत 15 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें