Search
Close this search box.

साइबर ठगी के एक लाख रुपये पुलिस ने कराए वापस

बलिया । जनपद के थाना उभांव पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के एक लाख रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की। बस स्टेशन गली निवासी संजय कुमार गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 7 अक्टूबर 2025 को उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से फर्जी तरीके से एक लाख रुपये स्थानांतरित कर लिए गए थे।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार और प्रभारी निरीक्षक उभांव दिनेश पाठक के नेतृत्व में साइबर टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। साइबर प्रभारी सूर्यप्रकाश दूबे ने टीम के साथ एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर ठगी की धनराशि को होल्ड कराया।

इसके बाद आवेदक द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त अनुतोष के आधार पर उसके खाते में पूरी 1,00,000 रुपये की धनराशि वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर संजय कुमार गुप्ता ने उभांव पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक, साइबर प्रभारी सूर्यप्रकाश दूबे, कांस्टेबल राकेश यादव तथा कांस्टेबल विजय नारायण सिंह शामिल रहे।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें