बलिया । समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का नगरा आगमन पर राष्ट्रीय बैकवर्ड महासभा के बैनर तले भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। राष्ट्रीय बैकवर्ड महासभा के संस्थापक एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव कृष्णमोहन यादव के निजी पेट्रोल पंप पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कृष्णमोहन यादव ने बुके भेंट कर तथा छायाप्रति देकर उनका सम्मान किया।
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कृष्णमोहन यादव के साथ आगामी चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर चुनावी मंत्रणा भी हुई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय बैकवर्ड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिमोहन यादव, सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी तथा सपा प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, आपसी भाईचारे और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने का संकल्प लिया। युवाओं में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया। नगरा का यह कार्यक्रम सपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और आगामी चुनाव की तैयारियों को गति देने वाला साबित हुआ।








