Search
Close this search box.

अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर एपेक्स हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 130 महिलाओं ने उठाया लाभ

वाराणसी । अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह के संरक्षण एवं वरिष्ठ जोड़ एवं स्पाइन सर्जन डॉ. स्वरूप पटेल के निर्देशन में निःशुल्क बोन मिनरल डेनसिटी टेस्ट (BMD) एवं फिजियोथेरेपी एक्सरसाइज प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 130 महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श का लाभ उठाया।

कार्यक्रम का उद्देश्य 40 वर्ष की आयु के बाद महिलाओं में बढ़ रही ऑस्टियोपोरोसिस एवं ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना था। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महिलाओं को हड्डियों की मजबूती, घुटनों व कमर दर्द से बचाव तथा समय पर जांच और उपचार की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी।

फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. यूके सिंह ने नियमित व्यायाम एवं फिजियोथेरेपी के महत्व पर प्रशिक्षण दिया। अस्पताल प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात

Leave a Comment

और पढ़ें