Search
Close this search box.

काशी में यात्रियों की सुरक्षा को बड़ा तोहफा: कैंट स्टेशन–रोडवेज मार्ग पर 24×7 पुलिस हेल्प डेस्क शुरू

वाराणसी में देर रात और तड़के सफर करने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल की है। कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे के बीच स्थित व्यस्त मार्ग पर अब 24×7 पुलिस सहायता केंद्र (Police Help Desk) संचालित किया जाएगा।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने हेल्प डेस्क का उद्घाटन करते हुए कहा कि यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार की बदसलूकी, ओवरचार्जिंग या असामाजिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जाएगी, जबकि पुलिस की गश्त चौबीसों घंटे जारी रहेगी।

इसके अलावा, महिलाओं की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शहर के सभी पिंक बूथों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर हाईटेक बनाया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें त्वरित सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराई जा स

Leave a Comment

और पढ़ें