Search
Close this search box.

आशियाना गेस्ट हाउस से देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देह व्यापार के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जो इस रैकेट को चला रहे थे। आरोपियों में महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें गेस्ट हाउस को अवैध सेक्स रैकेट का केंद्र पाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस गेस्ट हाउस से महिलाओं और युवतियों को बुलाकर ग्राहकों से संपर्क किया जाता था। गिरोह के सदस्य फोन के जरिए सौदे तय करते और कमीशन लेकर महिलाओं को ग्राहक के पास भेजते थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपीयों में तापस शाहू (31 वर्ष) पश्चिम बंगाल, कमलेश साहनी (22 वर्ष) बिहार, निका देवी (24 वर्ष) बिहार, संजीत कुमार (43 वर्ष) बिहार, गुल्ली देवी (40 वर्ष) बिहार, मनु गुरंग (32 वर्ष) देहरादून की रहने वाली है। इन सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (PITA) के तहत केस दर्ज किया गया है।

कैसे चलता था रैकेट?

पुलिस जांच में पता चला है कि यह गेस्ट हाउस कई महीनों से देह व्यापार का केंद्र बना हुआ था। ग्राहकों को पहले फोन पर महिलाओं की तस्वीरें भेजी जाती थीं, फिर सौदा तय कर उन्हें गेस्ट हाउस बुलाया जाता। मौके पर पहुंचे ग्राहक से दलाल कमीशन लेकर महिला को उसके कमरे तक पहुंचाते थे।

प्रशासन अलर्ट, और गिरफ्तारियों की संभावना

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह एक सुनियोजित और संगठित गिरोह है, जिसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं।
गेस्ट हाउस संचालक और मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है और रैकेट के मुख्य सरगनाओं की तलाश जारी है।

स्थानीय जनता में रोष

इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। देहरादून जैसे शैक्षिक और शांत शहर में इस तरह की अवैध गतिविधियाँ न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं, बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी चिंता का विषय हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें