बलिया । जनपद के सिकंदरपुर क्षेत्र से एक 8 वर्षीय बालक के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में चिंता और दहशत का माहौल बन गया है। बरमाइन (हनुमानगंज) निवासी सिद्धार्थ वर्मा, जो पिछले एक सप्ताह से अपने ननिहाल बनहरा गांव में रह रहा था, सोमवार सुबह करीब 9 बजे घर से निकला और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत सिकंदरपुर थाने में दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संभावित स्थानों पर तलाश तेज कर दी गई है। गांव में मुनादी कराकर लोगों से सहयोग मांगा जा रहा है। स्थानीय लोग भी खोज में जुटे हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बच्चे के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करें।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।







