Search
Close this search box.

बलिया नगर पालिका परिषद में मनोनीत पांच सभासदों का शपथ ग्रहण, प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ समारोह

बलिया। में दिनांक 27 अप्रैल 2026 को नगर पालिका परिषद कार्यालय के सभागार में एक गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शासन द्वारा मनोनीत पांच सभासदों को विधिवत शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर तहसील के एसडीएम उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने भाग लिया।

समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल ने की और उन्होंने सभी मनोनीत सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में रवि सोनी, अजीत वर्मा, हृदयानंद गुप्ता, रीना पांडेय और सुमन सिंह शामिल रहे।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के कई निर्वाचित सदस्य भी मौजूद रहे और उन्होंने नवनियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और औपचारिक रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने आशा जताई कि सभी सभासद अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें