वाराणसी: पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय सेवापुरी में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्नातक अंतिम वर्ष की छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी प्रधान संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, सी डी पी ओ राजेश कुमार एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो सुधा पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की यह योजना तभी फलीभूत होगी, जब छात्राएं इसका उपयोग सकारात्मक सोच के साथ अपने भविष्य के निर्माण में करेंगी। महाविद्यालय की विदुषी प्राचार्य प्रो सुधा पाण्डेय ने कहा कि स्मार्टफोन का उपयोग अपने ज्ञान विज्ञान को उम्दा बनाने में करें, शिक्षा अमूल्य है, शिक्षित व्यक्ति ही समाज और राष्ट्र की उन्नति में सहायक हो सकता है।
सी डी पी ओ सेवापुरी राजेश कुमार ने आत्म वृतांत सुनाते हुए कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और संघर्ष से सफलता के चरमोत्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन प्रो कमलेश कुमार वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन प्रो राम कृष्ण गौतम ने किया।

इस अवसर पर प्रो रविप्रकाश गुप्ता, प्रो अर्चना गुप्ता, डॉ सर्वेश कुमार सिंह, डॉ घनश्याम कुशवाहा, डॉ कमलेश कुमार सिंह, गीता रानी शर्मा, डॉ सौरभ सिंह, डॉ सुष्मिता, डॉ प्रिया मिश्रा, डॉ सुधा तिवारी, राम किंकर सिंह दयाराम यादव, मिट्ठू राम आदि ने सहयोग किया।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।