Search
Close this search box.

बलिया: पिकअप को बचाने में स्विफ्ट कार पलटी, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

बलिया: जनपद के नगरा-सिकंदरपुर मार्ग पर स्थित जुड़नपुर चट्टी के पास शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रही स्विफ्ट कार सामने से आ रही पिकअप गाड़ी को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। वहां से डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें