Search
Close this search box.

अप्रैल में ही तपने लगा बनारस, 13 दिन में चौथी बार 40 के पार पहुंचा तापमान

बनारस में गर्मी ने अप्रैल में ही जून जैसे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सूरज की तपिश और हवा में नमी की कमी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से अधिक है।

सोमवार की सुबह चुभती धूप के साथ शुरू हुई। सुबह 7 बजे ही ऐसा लगा मानो दोपहर हो गई हो। तेज धूप और गरम हवाओं के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकल रहे हैं।

पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को बढ़कर 40.8 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने में यह तीसरी बार है जब तापमान 40 डिग्री के पार गया है। इससे पहले 8 अप्रैल को पारा 41 डिग्री तक पहुंचा था।

Leave a Comment

और पढ़ें