Search
Close this search box.

वाराणसी में एक ही परिवार के पति-पत्नी समेत तीन की मौत, इलाके में मचा कोहराम 

वाराणसी: काशी से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार चौकी अंतर्गत सब्जी मंडी के समीप मंगलवार को करेंट की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। भीगा कपड़ा सूखने के लिए लोहे की तार पर डालते समय हादसा हुआ। घटना के बाद कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।

प्रीति जायसवाल (28 वर्ष) मंगलवार की सुबह घर के ऊपर लोहे के तार पर भीगा कपड़ा सूखाने के लिए डाल रही थी। उसी दौरान करेंट की चपेट में आ गई। उसे बचाने पहुंचे पति सोनू जायसवाल (30 वर्ष) और राजन जायसवाल (60 वर्ष) भी करेंट की चपेट में आ गए। इससे तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया। 

लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। लोगों की मानें तो बीती रात आयी आधी में बिजली का तार कही से टूट कर गिर गया होगा। इससे लोहे के तार में करेंट प्रवाहित होने लगा और उसकी चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

Leave a Comment

और पढ़ें