Search
Close this search box.

गाजीपुर: मरदह घटना की जांच करने पहुंची विद्युत सुरक्षा परिषद की टीम

गाजीपुर: मरदह के नरवर गांव में ट्रांसमिशन लाइन से जुड़ी दुर्घटना की जांच विद्युत सुरक्षा परिषद ने शुरू कर दी है। घटना के तीन दिन बाद शुक्रवार को चार सदस्यीय टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई थी और तीन लोग झुलस गए थे।

जांच टीम में क्षितिज इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर परीक्षित सिंह, राजेंद्र प्रसाद, अवर अभियंता अमरनाथ भारती और विद्युत सुरक्षा अधिकारी अंजली मौर्या शामिल थे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से बात की परीक्षित सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मशीनों से तारों की ऊंचाई मापी गई। तार 9.45 मीटर की ऊंचाई पर हैं, जो मानक से आधा मीटर अधिक है।

वहीं पीड़ित परिवार ने बताया कि बास के तार की तरफ झुक जाने से यह दुर्घटना हुई। जांच टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंप देगी।

Leave a Comment

और पढ़ें