Search
Close this search box.

पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा से दोस्तों, परिजनों और रिस्तेदारों ने बनाई दूरी

पहलगाम हमले के बाद सरकार देश के अंदर छुपे जासूसों को खोजकर बाहर निकाल रही है। इसी कड़ी में पाकिस्तानी जासूस के आरोप में ज्योति मल्होत्रा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। अब मामले में एक मोड़ सामने आया है, बताया जा रहा है कि ज्योति मल्होत्रा से दोस्तों और रिस्तेदारों ने दूरी बना ली है।

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान से लौटने के बाद ज्योति मल्होत्रा ने एक्टिवा खरीदी थी, यूट्यूबर के पिता बोले- अपनों ने भी दूरी बना ली है। हिसार से पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान से लौटने के बाद नई एक्टिवा खरीदी थी जो अभी पुलिस के कब्जे में है।

वहीं गिरफ्तारी के बाद ज्योति ने पुलिस को चाबी पिता को देने को कहा पर पुलिस ने मना कर दिया। परिजनों ने गिरफ्तारी के बाद से दूरी बना ली है।

Leave a Comment

और पढ़ें