Search
Close this search box.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने की प्रेस वार्ता, पीएम मोदी के पोस्टर “ऑपरेशन सिंदूर” पर उठाये सवाल

वाराणसी: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय जवानों द्वारा अपने साहस, शौर्य एवं पराक्रम का परिचय दिया. इस दौरान पाकिस्तान एवं पीओके में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत करने का काम किया है. इसको लेकर बीजेपी द्वारा देश में तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है तो दूसरी तरफ कांग्रेस बीजेपी पर आक्रामक रूप अख्तियार कर ली है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्टर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जारी किया गया है. इसमें वो भारतीय सेना का ड्रेस एवं रूप धारण किए हुए नजर आ रहें है. इसको लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़ा किया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीएम पर कटाक्ष करते हुए पूछा है कि जिसकी मांग में सिंदूर भर कर लाएं है उसकी रक्षा नहीं कर पा रहे है, सुहागिन महिलाएं सवाल कर रही है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय वाराणसी के चेतगंज जिला अपने आवास पर सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मीडिया से वार्ता की. इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी पत्नी जशोदाबेन को लेकर सवाल खड़ा किया. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उनके रगों में खून नहीं सिंदूर बह रहा है. जबकि महिलाएं उनसे जानना चाहती हैं जिसकी मांग में सिंदूर डाल कर लाएं उसकी रक्षा नहीं कर पाएं. जशोदाबेन को लाएं.

उन्होंने आगे कहा कि सुहागिन महिलाएं जानना चाहती है कि जशोदाबेन कि सिंदूर वाली चीजें कब बताएंगे. आपको रगों में सिंदूर बह रहा है और जिसकी मांग में सिंदूर है, वो आपसे कब कंधा से कंधा मिला कर चलेगी. आपके साथ कब रहेंगी. यह महिलाएं जानना चाहती हैं.

Leave a Comment

और पढ़ें