Search
Close this search box.

दुद्धी: करेंट से झुलस कर सात वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में कोहराम

दुद्धी: कोतवाली क्षेत्र के मलदेवा गांव में सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे घर के समीप खेलते समय एक सात वर्षीय मासूम करेंट से झुलस गया। परिजनों ने मासूम बच्चे को लेकर सीएचसी दुद्धी लाया जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल ने बताया कि सात वर्षीय अमन पुत्र श्यामबिहारी गोंड घर के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान खेलते समय केबल के सपोर्टिंग (जीआई) वायर टूट कर गिरा हुआ था। बच्चों ने उसे हटाने का प्रयास किया।

तभी मासूम अमन करेंट से झुलस गया। बच्चों के शोर गुल से परिजनों ने देखते ही सीएचसी लाया। जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें