Search
Close this search box.

सोनभद्र: वट सावित्री पूजा में महिलाओं ने अपने पति के दीर्घायु होने की मंगल कामना की

सोनभद्र: दुद्धी में सावित्री व सत्यवान की सत्य कथा पर आधारित बट सावित्री पूजा का प्रचलन सुहागन महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को इस पर्व को महिलाओं ने धूमधाम से मनाया। प्रातः से ही नगर तथा आस-पास के क्षेत्रों की सुहागन महिलाएं बरगद के वृक्ष के नीचे जुटकर, अपने पति की दीर्घायु होने की मंगल कामनाओं के साथ विविध अनुष्ठान में लीन हो गईं।

सनातन धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए इस पर्व का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि सावित्री ने अपनी पतिव्रता धर्म के कठिन तप से यमराज को प्रभावित कर अपने प्राणप्रिय पति सत्यवान का जीवन वरदान स्वरूप मांग लायी थी। इस सत्य कथा से प्रभावित असंख्य सुहागिन महिलाएं इस पर्व पर अपने पति के प्राणों की रक्षा एवं दीर्घायु होने के लिए करती हैं। सोमवार को नगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस एवं जीआईसी खेल मैदान के पास स्थित प्राचीन बरगद वृक्ष के नीचे सैकड़ो महिलाओं ने व्रत रखकर अनुष्ठान किया।

इस दौरान पेड़ की परिक्रमा करते हुए कच्चे धागे का सूत लपेटकर, पति के दीर्घायु होने का वर मांगा। वहीं समूह में बैठकर महिलाएं पुरोहित द्वारा सत्यवान व सावित्री कथा का श्रवण किया। इस पर्व में नई-नवेली दुल्हनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो आकर्षण का केन्द्र रहा।

वहीं नगर के दोनों बट वृक्ष स्थान पर ब्रतधारी महिलाओं के अनुष्ठान,परिक्रमा व हवन- पूजन हेतु साफ सफाई, पानी टैंकर व टेंट सामियाना कुर्सी आदि की व्यवस्था चेयरमैन कमलेश मोहन एवं समाजसेवी पंकज कुमार बुल्लू व संदीप गुप्ता द्वारा की गई थी।

Leave a Comment

और पढ़ें