वाराणसी: पिंडरा स्थानीय तहसील बार के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को भी एसडीएम व एसडीएम न्यायिक के खिलाफ आंदोलन जारी रखा। न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए एसडीएम और एसडीएम न्यायिक की बुद्धि और तहसील के शुद्धिकरण के लिए तहसील परिसर स्थित पुस्तकालय भवन पर हवन पूजन किया। इससे पहले सोमवार को एसडीएम और एसडीएम न्यायिक हटाइए का नारा लगाते हुए जुलूस निकाला था।
अधिवक्ताओं का कहना था कि एसडीएम की मनमानी और भ्रष्टाचार कार्यों को लेकर बुद्धि व शुद्धिकरण के लिए ये पूजन किया गया है। यदि एसडीएम और एसडीएम न्यायिक का स्थानांतरण नहीं होता है तो आगे भी उनका आंदोलन जारी रहेगा।
तहसील बार के अध्यक्ष कृपा शंकर पटेल ने बताया कि एसडीएम के द्वारा न्यायिक कार्य की गरिमा का पालन नहीं किया जा रहा है। विधिक प्रक्रियाओं को पालन न करते हुए पत्रावालियों को अनियमित तरीके से पारित किया जा रहा है। हमारी मांग है कि एसडीएम और एसडीएम न्यायिक का यहां से स्थानांतरण किया जाए और अब तक जारी सभी पत्रावालियों को तलब कर उनकी न्यायिक समीक्षा की जाए।
महामंत्री सुधीर सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में हम लोगो ने जिलाधिकारी को सारी हकीकत बताया गया है बावजूद इसके जिलाधिकारी ने अब कोई ठोस कार्यवाही नहीं किया अब हम लोग पुरे उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के साथ महापंचायत करेंगे और इन दोनो अधिकारियों के स्थान्तरण तक हड़ताल जारी रखेंगे।इस यज्ञ को महापंडित विद्वान संजय शुक्ला ने संपन्न कराया।
इस दौरान तहसील बार के अध्यक्ष कृपाशंकर पटेल, महामंत्री सुधीर सिंह, सत्, राजेश सिंह राजन, अश्वनी सिंह, दीपक सैनी, श्रीनाथ गोंड, पंधारि यादव, जवाहर लाल वर्मा, कृष्ण कुमार, अशोक कनौजिया, अजय श्रीवास्तव, अमर पटेल, प्रितराज माथुर, गुलाब पटेल, रामभरत यादव, रविन्द्र चौबे, बच्चलाल यादव, जयंता राम, राजेश सिंह, संजय यादव, चंद्रभान पटेल, हरिचंद्र पटेल, अंजनी मिश्र, कमला मिश्र, दिनेश यादव, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।







