Search
Close this search box.

गाजीपुर: SP ने किया हाईटेक पुलिस मेस का लोकार्पण

गाजीपुर: पुलिसकर्मियों की सेहत और सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने थाना करीमुद्दीनपुर में आधुनिक पुलिस मेस का फीता काटकर लोकार्पण किया। पूरी तरह से नवीनीकृत व सौंदर्यीकृत मेस में अब स्वच्छता के साथ-साथ पौष्टिक और हसंतुलित भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई है।

यह पहल न केवल पुलिस बल की शारीरिक तंदुरुस्ती को बढ़ावा देगी, बल्कि उनकी कार्यकुशलता को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, तथा थाना करीमुद्दीनपुर के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें