Search
Close this search box.

मुरादाबाद: जयंतीपुर में गैस वेल्डर की गोली मारकर हत्या, घर के बाहर मिला खून से लथपथ शव

मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र जयंतीपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक गैस बेल्डिंग का काम करता था। बुधवार रात 9 बजे से युवक घर से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। सुबह करीब 6:30 बजे घर के बाहर बने चबूतरे पर उसका खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

पुलिस को दिए बयान में परिवार का कहना हैं कि एक मुकदमे में समझौता करने को लेकर मृतक का विवाद था। इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई हैं। फोरेंसिक टीम की छानबीन में पता चला हैं कि युवक को सिर में गोली मारी गई हैं। मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

Leave a Comment

और पढ़ें