Search
Close this search box.

हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं: जगदीश शुक्ला

वाराणसी: हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जिला संवाददाता एवं राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि0 वाराणसी के जिला अध्यक्ष जगदीश शुक्ला ने जनपद सहित देश भर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों को शुभकामनाएं भी दी।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल ये पेसा नहीं है, बल्कि समाज के प्रति एक गंभीर उत्तरदायित्व है। पत्रकारों की निपक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग लोकतंत्र को मजबूत करने का आधार है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। जिन्होंने समाज को सच्चाई का आईना दिखाने का साहस किया है।

वाराणसी मीडिया अध्यक्ष जगदीश शुक्ला ने कहा कि आज जब झूठ और भ्रम फैलाना आसान हो गया है, उसे दौर में भी पत्रकारों ने निष्पक्षता, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की आवाज को मंच पर देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की कलम और कैमरा हमेशा अन्याय और सत्य के खिलाफ खड़ा रहा है। जो सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि आज के परवेश में पत्रकारिता सत्य और सत्य के बीच पत्रकारों को सामना करना पड़ता है। पत्रकार न केवल खबर देते हैं, बल्कि वे समाज में जन जागरण और जन-संवाद के माध्यम। इनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण को जितना भी सराहा जाए कम है।

आपकी निष्ठा को मेरा नमन। हिंदी पत्रकारिता अमर रहे,ऐसा कहते हो उन्होंने सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

और पढ़ें