Search
Close this search box.

वाराणसी: काशी विद्यापीठ में छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना 19वें दिन भी जारी, काली पट्टी बांधकर किया विरोध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में छात्र 19 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर कार्यरत हैं। शिव यादव भक्ति ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ हम सभी छात्र अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं लेकिन इस मौन हो चुके विश्वविद्यालय जिला प्रशासन के खिलाफ हम सभी साथी अपने मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

शिव यादव भक्ति ने कहा कि जब तक विश्वविद्यालय हमारी मांगों को नहीं मानेगा तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा। हमारी तीन मुख्य मांगे थी जो इस बार विश्वविद्यालय ने मेरिट पर प्रवेश देने का निर्णय लिया है उसे वापस ले और जो प्रवेश फार्म में शुल्क वृद्धि है उसे वापस ले जो पेड सीट में वृद्धि की है हमें लगता है कि पेड सीट 20% होता है उसे बढ़ाकर विश्वविद्यालय ने 50% कर दिया है उसे विश्वविद्यालय वापस ले यही हमारी तीन मुख्य मांगी थी।

आज हम सभी ने फिर से कल की भांति हम सभी विश्वविद्यालय के छात्र ताला बन्द करने का कार्य किया है, साथ ही अपने मुंह पर काली पट्टी बांधकर इस विश्वविद्यालय के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया गया है।

वहीं विश्वविद्यालय का कहना है कि यह नियम सरकार की ओर से पारित हुआ है लेकिन जब सरकार की ओर से जो नियम आया है उसका डाटा हम लोगों के द्वारा मांगा गया है तो नहीं दे पा रहे हैं और नहीं कुछ कर पा रहे हैं। विश्वविद्यालय में जो भी परीक्षाएं हो रही हैं उसमें कोई भी छात्र बाधा नहीं डाला है जो क्लासेस है वह चल रही हैं जो परीक्षाएं हैं वह परीक्षाएं हो रही हैं और आगे निरंतर चलती भी रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें