Search
Close this search box.

मिर्जापुर: डिजिटल मीडिया प्रेस क्लब ने मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मिर्जापुर: शुक्रवार को भरूहना स्थित बिनानी डिग्री कॉलेज के सभागार में मिर्जापुर डिजिटल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य व विशिष्ट अतिथियों के अलावा समाजसेवी संजय गहरवार एवं प्रो0 रवि पांडेय ने पत्रकारिता के बदलते आयाम पर अपना विचार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में केबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश सिंह बतौर मुख्य अतिथि, बिनानी डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ वीना सिंह, एसएन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेश सिंह पटेल, पीटीआई के पत्रकार संतोष श्रीवास्तव एवं सहारा अखबार के ब्यूरो चीफ प्रभात मिश्रा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में निवर्तमान जिला अध्यक्ष तपेश विश्वकर्मा को अच्छा कार्यकाल निभाने पर मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, नए कार्यकारिणी के गठन पर जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, सचिव मोहित गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष रवि यादव को मुख्य व विशिष्ट अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही पत्रकार गुड्डू खान व मोहित गुप्ता की सक्रियता से एक महिला की डूबने से मल्लाहों द्वारा बचाया गया इसके लिए अतिथियों द्वारा दोनों पत्रकारों को अंगवस्त्र व खबर वीर प्रमाण पत्र दिया गया तथा मल्लाह को 1100 रुपए का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संचालन राजेंद्र तिवारी व संरक्षक अश्वनी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।

इस अवसर पर संरक्षक संस्थापक, सपनेश पटेल, अश्वनी सिंह, अध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, मोहित गुप्ता सचिव, सुचना विभाग अधिकारी उपाध्याय, अजय गुप्ता, सुरेश सिंह, सुमित गर्ग, जेपी पटेल, इमरान कमलेश, घनश्याम ओझा, अशोक, राजू, पंकज मालवीय, शिवम् गुप्ता कार्यक्रम संयोजक, शिव शंकर, सर्वेश, गुड्डू खान, विनय जायसवाल, रवि यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें