Search
Close this search box.

बलिया: नगरा में खड़े ट्रक से टकराई बाइक 20 साल के बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया: नगरा थाना क्षेत्र मे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।नगरा-रसड़़ा मुख्य मार्ग पर सोनापाली चट्टी के पास खड़े ट्रक से एक तेज रप्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।

नगरा थाना क्षेत्र के कमरौली निवासी जितेंद्र कुमार (20) अपनी मां सविता देवी (42) के साथ बाइक से गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र स्थित रामगढ़ में ननिहाल में मांगलिक कार्यक्रम से शुक्रवार की दोपहर लौट रहा था। नगरा-पकवाइनार मार्ग के सोनापाली गांव के समीप सड़क किनारे ट्रक खड़ा था। अनियंत्रित होकर बाइक पीछे से ट्रक में घुस गई। इसमें दोनों घायल हो गए।

लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी,स्थानीय लोगों ने घायलों को गंभीर स्थिति मे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरा पहुंचाया। चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सविता देवी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जितेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। इस घटना से परिवार मे मातम छाया है।

Leave a Comment

और पढ़ें