Search
Close this search box.

गाजीपुर: गंगा के बीच टापू पर मिला महिला का शव, पुलिस ने कब्जे में लिया…

गाजीपुर: मीरपुर तिरवाह गाँव के सामने गंगा के बीच टापू पर एक महिला का शव फंसा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने स्थानीय नाविकों के मदद से शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया।

मृतक महिला की पहचान इस प्रकार है कि महिला के शरीर पर हरे रंग का सलवार सूट है, दाहिने हाथ पर अंग्रेजी मे LOVE का टैटू बना हुआ है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मार्चरी में रखवाया दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने एक मोबाइल नंबर जारी किया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति सूचना दे सकता है।

वहीं इस दौरान घटनास्थल पर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। इसके साथ ही SHO सैदपुर 9454403463, क्षेत्राधिकारी सैदपुर 9454401626 के नंबर पर संपर्क कर कोई भी व्यक्ति महिला से संबधित जानकारी साझा कर सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें