Search
Close this search box.

गाजीपुर: श्री सीता राम महायज्ञ का पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: बिरनो क्षेत्र के क्यामपुर गांव स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में विगत 9 दिनों से चल रहे श्री सीता राम महायज्ञ का आज विधिपूर्वक पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

समापन समारोह में श्री नाथ मठ सिद्ध पीठाधीश्वर आचार्य श्री रामाधार दास जी महाराज के सानिध्य में पूजन हुआ। इस मौके पर श्री श्री 108 महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज ने कहा कि महायज्ञ का उद्देश्य केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, पर्यावरण संतुलन और जनकल्याण भी है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की, वह सामाजिक एकता का प्रतीक है और देश के विकास में जनसहभागिता की अहम भूमिका को दर्शाता है। आयोजन के मुख्य संयोजक रामजन्म यादव और राजकुमार यादव (SSY) ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कराया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, ग्राम प्रधान राम नवल यादव, कृष्ण यादव, कैलाश यादव, गुड्डू यादव, हरिप्रसाद यादव, जवाहर यादव, अच्छेलाल यादव, चंद्रभान यादव, विजय नारायण चौहान, अनिल चौहान, सुरेंद्र चौहान, शिव कुमार यादव और डॉ. मनोज यादव समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें