वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुजाबाद में मंगलवार को दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इस विवाद में एक पक्ष की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने तत्काल पुलिस सहायता के लिए डायल 112 पर कॉल की। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति का जायज़ा लेने के बजाय उल्टा पीड़ित परिवार के दो सदस्यों को ही अपने साथ ले गई।
चौंकाने वाली बात यह रही कि घायल महिला सड़क पर दर्द से तड़पती रही, लेकिन पुलिस ने उसकी कोई सुध नहीं ली और मौके से रवाना हो गई।
बाद में घायल महिला को उसके परिजनों ने गोद में उठाकर पैदल ही अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है।







