Search
Close this search box.

प्रत्येक दिवस पर्यावरण दिवस: मुख्य चिकित्सा अधिकारी

गाजीपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में पीपल,पाकड़,अमरूद सहित विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गये।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.रामकुमार ने कहा कि प्रत्येक दिवस को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए प्रत्येक साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

पर्यावरण का अर्थ संपूर्ण प्राकृतिक परिवेश से है जिसमें हम रहते हैं। इसमें हमारे चारों ओर के सभी जीवित और निर्जीव तत्व शामिल हैं, जैसे कि हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे, जानवर और अन्य जीव-जंतु। पर्यावरण के घटक परस्पर एक-दूसरे के साथ जुड़कर एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करते हैं।

पर्यावरण के क्षेत्र में ग्रीनमैन डॉ. अरविंद कुमार के नेक पहल की एसीएमओ ने सराहना की और कहा कि पर्यावरण संरक्षण जागरूकता की विषय वस्तु है। जब तक प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक नहीं होगा तब तक केवल सरकारी मिशनरीयों के द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित करना मुश्किल होगा।

ऐसे पुनीत कार्य के लिए सामाजिक संस्थाओं को भी आगे आकर चढ़ बढ़ कर भाग लेना चाहिए व जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा.शाहबाज ने बताया कि अगर प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन के अवसर पर एक-एक पौधे लगाएंगे तो प्रतिवर्ष एक करोड़ 40 लाख पौधे लग जाएंगे हमारे धरा स्वतः हरी भरी हो जाएगी।

इसके साथ ही साथ प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम किया जाना चाहिए। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर संजय सिंह, डा. प्रभात, डा.आशीष, राधेश्याम, संतोष सिंह, अजहर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें