Search
Close this search box.

गाजीपुर: भाजपा सरकार पर बरसे सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा, कहा – “द्वेष की राजनीति कर रही है सरकार”

गाजीपुर: समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने मंगलवार को मरदह ब्लॉक के सेवठा और सिगेरा गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर भाजपा द्वारा की जा रही ‘द्वेषपूर्ण राजनीति’ का आरोप लगाया। सिगेरा गांव में आयोजित एक जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि “प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई है, वह राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है।”

बनारस की चाची की कचौड़ी, पहलवान की लस्सी पर चला बुलडोजर

पत्रकारों से बातचीत में एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि बनारस की पहचान बन चुकी चाची की कचौड़ी और पहलवान की लस्सी जैसी दुकानों को भी सरकार ने नहीं बख्शा। उन्होंने कहा, “इन प्रतिष्ठानों पर भी द्वेष भावना से बुलडोजर चलवाया जा रहा है, जो न केवल व्यापारियों के खिलाफ अन्याय है बल्कि बनारस की सांस्कृतिक विरासत के खिलाफ भी एक हमला है।”

पीलीभीत में सपा कार्यालय पर कार्रवाई निंदनीय

सिन्हा ने पीलीभीत में सपा कार्यालय पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को भी लेकर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि सरकार समाजवादी पार्टी से डर रही है और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न, धक्का-मुक्की और सरकारी संस्थानों पर अनैतिक कब्ज़ा कर रही है। “भाजपा जानती है कि 2027 में सपा की सरकार बनने वाली है, इसलिए समाजवादी कार्यकर्ताओं को डराने का प्रयास कर रही है। लेकिन समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता सरकार की इस रणनीति से डरने वाला नहीं है।”

विरोध का एकमात्र चेहरा समाजवादी पार्टी

एमएलसी ने कहा कि प्रदेश में अगर कोई दल सत्ताधारी पार्टी का सशक्त विरोध करता है, तो वह सिर्फ समाजवादी पार्टी है। उन्होंने आरोप लगाया कि “प्रदेश में सामंतवाद को दोबारा स्थापित करने की कोशिशें हो रही हैं, जो लोकतंत्र के लिए घातक है।”

कार्यकर्ताओं ने दी एकजुटता की मिसाल

इस अवसर पर कई स्थानीय समाजवादी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख थे। रामनारायण यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) कैलाश यादव, श्रीनाथ यादव, अजीत यादव, राजीव यादव, पूजा गौतम, विनोद यादव, चंद्रशेखर यादव, शिवबचन राजभर और मेजबान पीयूष यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें