वाराणसी: महापौर अशोक कुमार तिवारी ने नगर के दो प्रमुख वार्डों—धूपचंडी और कोनिया में मिनी नलकूप परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन दोनों योजनाओं से कुल 1000 परिवारों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

धूपचंडी वार्ड (वार्ड संख्या 85):
- स्थान: विजय ग्राम कॉलोनी
- परियोजना: 01 मिनी नलकूप और पाइप लाइन विस्तार
- लागत: ₹35.80 लाख
- लाभार्थी: लगभग 500 परिवार
कोनिया वार्ड (वार्ड संख्या 68):
- परियोजना: 01 मिनी नलकूप और पाइप लाइन विस्तार
- लागत: ₹35.38 लाख
- लाभार्थी: लगभग 500 परिवार
महापौर अशोक तिवारी ने शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाना है। ये परियोजनाएं नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेंगी।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही भागीदारी
शिलान्यास कार्यक्रम में पार्षद प्रमोद राय, अमरदेव यादव, प्रवीन राय, सुरेश चौरसिया, विवेक जायसवाल, अभिजीत भारद्वाज ‘लक्की’ समेत भाजपा कार्यकर्ता, नगर निगम अधिकारी, और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
इस मौके पर स्थानीय लोगों ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही कार्य शुरू कर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाएगा।








