Search
Close this search box.

नेपाल : भारी बारिस के कारण देश के सभी एयरपाेर्ट बंद, इंटरनेशनल उड़ानाें काे भारत किया डाइवर्ट

काठमांडू: नेपाल में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश से जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. बारिस के कारण आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. वहीं बारिश के चलत पूरे देशे के एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। जबकि इंटरनेशनल फ्लाइट्स को भारत के अलग-अलग एयरपोर्ट के लिए डाइवर्ट किया गया है।

बता दें की नेपाल में पिछले 24 घंटों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के कारण यहां की विजिबिलिटी बहुत ही कम होने के कारण विमानों के उड़ान और अवतरण बाधित हो रही है। सरकार ने काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल से आंतरिक उड़ानों पर रोक लगा दी है।

नागरिक उड्डयन विभाग के महाप्रबंधक प्रदीप अधिकारी ने बताया कि काठमांडू सहित देशभर के सभी एयरपोर्ट को अगली सूचना तक के लिए बंद करने का आदेश दे दिया गया है। काठमांडू से आंतरिक उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कई अंतरराष्ट्रीय विमानों को भारत के लखनऊ, कोलकाता और वाराणसी डाइवर्ट कर दिया गया था।

शनिवार को भी सुबह से ही हो रही मूसलाधार बारिश के कारण अधिकांश एयरलाइंस को भारत डाइवर्ट किया गया है। बीच बीच में बारिश कम होने और विजिबिलिटी ठीक होने पर अपराह्न 1 बजे तक सिर्फ तीन इंटरनेशनल एयरलाइंस को ही लैंडिंग की अनुमति मिल पाई है।

महाप्रबंधक अधिकारी के मुताबिक दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु से आने वाले विमानों को वहीं रोका गया है। इसके अलावा चीन के बीजिंग, सिचुवान, ल्हासा और ग्वांजाओ से आने वाले विमानों को चीन के ही ताइफू के तरफ मोड़ दिया गया है। इसके अलावा सिंगापुर, मलेशिया, जापान, कोरिया, तुर्की सहित दुबई, कतर आबूधाबी से आए विमानों को भारत के अलग अलग एयरपोर्ट के तरफ डाइवर्ट किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें