Search
Close this search box.

गाजीपुर: गंगा नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

गाजीपुर: दिलदारनगर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में एक हृदयविदारक हादसे में दो सगे भाइयों की नदी में डूबकर मौत हो गई। मासूम बेटों की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली, पूरा गांव शोक में डूब गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

हादसे का विवरण

खजुरी गांव निवासी मोहम्मद सेराज खां के दो बेटे – अरमान (11 वर्ष) और रहमान (9 वर्ष) – गुरुवार को दोपहर कर्मनाशा नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय पैर फिसलने के कारण अरमान गहरे पानी में चला गया, जिसे देख रहमान उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा और वह भी डूबने लगा।

नदी किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचाया और कुछ स्थानीय युवक जान जोखिम में डालकर दोनों को बाहर निकाले, लेकिन जब तक उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, तब तक दोनों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी।

गांव में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है। घटना स्थल पर पहुंचे लोग बच्चों के शव देखकर विलाप करने लगे।

प्रशासन का आश्वासन

क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी और नायब तहसीलदार पंकज कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें