Search
Close this search box.

गाजीपुर: दहेज के लालची ससुरालियों पर विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप, पति समेत 5 पर मुकदमा दर्ज

गाजीपुर: नंदगंज थानाक्षेत्र के सौरम में कथित रूप से खाना बनाते समय संदिग्ध हाल में झुलसी विवाहिता की आखिरकार जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सैदपुर के शरीफपुर निवासिनी 23 वर्षीय गुड़िया यादव पुत्री नंदलाल की शादी 24 अप्रैल 2024 को सौरम निवासी मुकेश यादव के साथ हुई थी। उसके ससुरालियों ने बताया कि गुड़िया गुरूवार को खाना बनाते समय बुरी तरह झुलस गई। परिजन आनन फानन में उपचार हेतु उसे गाजीपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि दहेज के लालच में ससुरालियों ने उसे जलाकर मार डाला। जिसके बाद उसने पति सहित सास, ससुर, देवर व ननद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। इस बाबत एसओ बृजेश गुप्ता ने बताया कि मृतका के भाई ने दहेज हत्या की तहरीर दी है। शुक्रवार की सुबह 10 बजे मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें