Search
Close this search box.

बलिया: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनएसएस और एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

बलिया: देवेंद्र पीजी कॉलेज, बेल्थरा रोड में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और एनसीसी द्वारा संयुक्त रूप से योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सुबह 8:00 बजे से 8:10 बजे तक छात्रों ने सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं का अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान मंत्रोच्चार का भी समावेश किया गया, जिससे योगाभ्यास को अधिक प्रभावी और आध्यात्मिक बनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के कुलपति एवं शासन के निर्देशों के अंतर्गत किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. समरजीत बहादुर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि “योग पूरे भारत को जोड़ने का कार्य करता है और यह एकता का प्रतीक है।” वहीं, एनसीसी ऑफिसर डॉ. पंकज कुमार प्रेम ने कहा कि “योग न केवल व्यक्ति को सशक्त बनाता है बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी योगदान देता है।”

ट्रेनर के रूप में मौजूद गायत्री प्रजापति ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा, योग से व्यक्ति के व्यक्तित्व का समग्र विकास संभव होता है।

इस अवसर पर एनएसएस और एनसीसी के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ कॉलेज के सभी शिक्षकगण और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सभी प्रतिभागियों में योग के प्रति जागरूकता और उत्साह का संचार किया।

रिपोर्ट-अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें